Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    'अग्निपथ' पर जदयू-बीजेपी की खींचतान तेज: उपेंद्र कुशवाहा दलबालू नेता, अब दो घंटे बाद कहीं और; बीजेपी एमएलसी ने भी ललन सिंह पर साधा निशाना


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / अमिताभ मिश्रा

    पटना:: अग्निपथ योजना मामले में बिहार के सत्ताधारी गठंधन एनडीए के प्रमुख घटक दल बीजेपी और जदयू के बीच तकरार तेज होती जा रही है। दोनों दलों के नेता बारी-बारी से सामने आ रहे हैं और सत्ता के साथी दल पर प्रहार कर रहे हैं। अपने घर और पार्टी दफ्तर पर हुए हमले से आहत प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जब प्रशासन पर नाराजगी जताई तो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें बीजेपी शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलवाने की नसीहत दे डाली। उधर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी संजय जायसवाल को भला बुरा कह दिया। इस बीच भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने जदयू नेताओं को मंथरा और बिच्छू बता दिया।

    ये भी पढ़े-अग्निपथ हंगामा: पटना से दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई, कोलकाता के जहाज फुल , 3 गुना बड़ा किराया ; गया-दरभंगा का भी यही हाल

    इस मामले में भाजपा के विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने ऐसा बयान दिया है जिससे दोनों दलों के रिश्तों में भूचाल आ सकता है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के गोली चलवाने वाले बयान पर नवल किशोर यादव ने उन्हें नसीहत दिया है। संजय जायसवाल के समर्थन में खुलकर बोलते हुए नवलकिशोर यादव ने कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में बीजेपी के दफ्तर और प्रदेश अध्यक्ष के घर पर प्रदर्शनकारी हमला कर रहे हैं क्या? एक चैनल से बातचीत करते हए कहा है कि जब प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम के घर पर हमला किया गया तो संजय जायसवाल ने क्या गलत कहा।


    उन्होंने  दोहराया कि बीजेपी नेताओं के घर और कार्यालय पर हमला होता रहा और पुलिस चुपचाप देखती रही। ऐसे में शासन प्रशासन को नहीं कहा जाएगा तो प्रतिपक्ष को जिम्मेदार ठहराया जाएगा क्या? बिहार में भाजपा के समर्थन से चल रही है। ऐसे में जिसे लॉ एन्ड ऑर्डर देखना है उसे ही किसी घटना के लिए कहा जाएगा।नवल किशोर यादव ने जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा पर जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल जिम्मेदार नेता और उनके बयान को गंभीर बताते हुए विधानपार्षद ने उपेंद्र कुशवाहा पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा अभी यहां हैं और दो घंटे के बाद कहीं और चले जाएंगे। वे काफी हलके किस्म के नेता हैं और बीजेपी उनके बयान का नोटिस नहीं लेती है। तंज कसते हुए नवलकिशोर यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाला दलबदलू नेता हैं जो कब किधर करवट मारेंगे यह किसी को नहीं पता है। नवलकिशोर यादव ने उपेंद्र कुशवाहा की कार्यशैली पर कई आरोप लगाए।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728