Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर : अग्निवीर की बहाली को लेकर हर भ्रम दूर होगा, सेना भर्ती कार्यालय में मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब.



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर : जिले के युवाओं से सेना भर्ती निर्देशक कर्नल बॉबी जसरोटिया ने अपील की है कि वे अग्निपथ योजना से संभंबित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए सेना भर्ती कार्यालय पहुंचे। इसके लिए छात्र सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच आ कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

    22 जून बुधवार 2022 वी न्यूज 24 राष्ट्रिय हिंदी दैनिक में पढ़े- उद्धव की सरकार बचेगी या जाएगी

    साथ ही उन्होंने सेना भर्ती कार्यालय के आधीन आठों जिलों के युवाओं से आग्रह किया की वह किसी के बहकावे में नही आएं। किसी भी तरह के उपद्रवी गतिविधियों में भाग न लें।


    कर्नल बॉबी जसरोटिया ने आसामाजिक तत्व से अग्निपथ योजना पर भ्रम फैलाने वालों से सचेत रहने को कहा है।


    मिली जानकारी के अनुसार किसी भी क्षण भारतीय सेना के JIA साइट पर अग्नि पथ योजना में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने पर उसके आलोक में युवा/नौजवान सेना बहाली की विभिन्न प्रक्रियाओं में भाग लेने की दिशा में पूरी तत्परता एवं मनोयोग  के साथ आगे आएं और सेना में बहाल होकर देश की सेवा करें। 

    ये भी पढ़े-एकता द यूथ पावर ऑफ इंडिया एवं स्वस्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

    जिले के DPRO कमल सिंह ने बताया कि किसी के बहकावे में आकर उपद्रवी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यदि प्रथमिकी दर्ज होती है तो आपका और आपके माता- पिता के सपने पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति पब्लिक की ही संपत्ति है। अतः किसी भी प्रकार की संपत्ति यथा:-  सड़क ,रेलवे स्टेशन ,ट्रेन ,बस ,निजी वाहनों इत्यादि को नुकसान न पहुंचाया जाए।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728