मुजफ्फरपुर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर लूटी गई बाइक समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की एक बाइक सहित दो आरोपियों को 12 घंटे के अंदर धर दबोचा है जबकि लूटी गई एक और बाइक की बरामदगी को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा से दो बाइक लूट लिया था .
ये भी पढ़े-अगले चरण की शिक्षक नियोजन प्रक्रिया शुरू करने से पहले पहले से कार्यरत शिक्षकों को स्थानान्तरण की सुविधा दें।
जिसके बाद प्रोविजनल डीएसपी के नेतृत्व में सदर थाना की पुलिस क्यूआरटी की टीम,व मनियारी थाना प्रभारी अजय कुमार पासवान ने लगातार 5 घंटे तक छापेमारी करते हुए मनियारी थाना क्षेत्र के चक मेहसी गांव के एक स्कूल के पीछे गाछी से एक बाइक सहित दो आरोपियों को टीम ने धर दबोचा है जिनसे पूछताछ कर लूटी गई दूसरी बाइक के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है .
पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रोविजनल डीएसपी ने बताया कि कल देर शाम सदर थाना क्षेत्र के दिघड़ा से अपराधियों ने दो बाइक लूट लिया था जिसके बाद सदर थाना की पुलिस क्यूआरटी और मनियारी थाना की पुलिस ने लगातार 5 घंटे तक छापेमारी करते हुए मनियारी थाना क्षेत्र के चकमेहसी गांव से लूटी गई एक बाइक के साथ दो आरोपी को धर दबोचा है वही गिरफ्तार दोनों आरोपी से पूछताछ कर लूटी गई दूसरी बाइक के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद