Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर : 10 हत्या करने के लिए तलवार खरीदा साइको किलर, 7 माह के बच्चे को काटा

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर: जिले के कटहीपुल सब्जी मंडी रेलवे उपरी पुल की सीढ़ी पर 10 दिन पहले सात माह के माहिर कुमार की तलवार से काटकर हत्या करने के बाद से फरार चल रहा साइको किलर साजन कुमार शनिवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन से गिरफ्तार हुआ। वह कुढ़नी थाना के चिकनी गांव का निवासी है। 

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर सकरा प्रखंड में एईएस/चमकी बुखार की रोकथाम/रोकथाम के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया

    साइको किलर ने पुलिस को बताया कि उसने 10 हत्याओं को अंजाम देने के लिए तलवार खरीदी थी। तलवार से बच्चे की हत्या करने के बाद सद्भावना एक्सप्रेस से दिल्ली भाग रहा था। सीतापुर में किसी रेल यात्री ने तलवार छीन ली। तब वापस कुढ़नी लौट आया। 

    ये भी पढ़े--सीतामढ़ी एसएलके कॉलेज के प्राचार्य बने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य

    पुलिस को बताया है कि 3500 रुपए में बकरी बेचकर तलवार खरीदी थी। साइको किलर का कहना है कि वह सब्जी विक्रेता राजा पटेल को नहीं पहचानता है। तलवार लेकर कटहीपुल से आ रहा था। सीढ़ी से उतरते समय मुझे शक हो गया था कि सामने से आ रहा राजा पटेल उसकी तलवार छीन लेगा। इसलिए उसपर हमला किया। दो वार किया, जिसमें एक वार बच्चे के सिर में लगा।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728