Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सिंगोड़ी हायर सेकंडरी मे मनाया गया प्रवेशोत्सव पर्व




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  मनोज चन्द्रवंशी 


    सिंगोड़ी :- अमरवाड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल केंद्र सिंगोड़ी मे आज विद्यालय प्राचार्य संजय सिन्हा के मार्गदर्शन मे एवं प्रभारी प्राचार्य अचला देवांगन की उपस्थिति मे संस्था प्रांगण मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव पर्व मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रवेश द्वार पर तोरण बांधी गई तो वही रांगोली डालकर पुष्पगुच्छ के माध्यम से मेन गेट को आकर्षक रूप से सजाया गया तो वही सभी उपस्थित पालको और छात्र छात्राओ को विद्यालय के शिक्षको के द्वारा तिलक लगाकर शाला में प्रवेश होने पर उनका स्वागत सत्कार कर मुंह मीठा किया गया।

    ये भी पढ़े-BREAKING: खगड़िया में भूमि विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

     इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका प्रीति यदुवंशी ने की तो वही सभी शिक्षको ने बारी बारी से विद्यालय में संचालित विभिन्न विषयो और योजनाओ की जानकारी पालको को प्रदान की इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका प्रीति यदुवंशी ने मीडिया को बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर वर्ष बच्चो के उत्साह और उमंग के लिए प्रवेशउत्सव पर्व मनाया जाता है। उसी के चलते इस उत्सव को आज एक त्यौहार के रूप में मनाया गया। सभी बच्चो को भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया जिसमे बहुत सारे बच्चे और पालक आज इस संस्था में एकत्र  हुए और उनको शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया .

    इसे भी पढ़ें:पाकिस्तानी आतंकी को चीन समर्थन , ड्रैगन ने मक्की को ग्लोबल टेरर लिस्ट में डालने का किया विरोध

    संस्था में क्या-क्या गतिविधियां की जाती है इस पर भी सभी से चर्चा की गई साथ ही बच्चो के कैरियर के बारे मे भी बताया गया वही इस वर्ष बच्चो ने कक्षा 6 वी से 12 तक का अच्छा परिणाम लाया जिसको लेकर अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण बच्चो को विद्यालय की और से सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षको ने सभी पालको से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने अपने बच्चो को सरकारी स्कूल मे दाखिला करवाए जिससे कि उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता भी बढ़ें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं से सभी बच्चे लाभान्वित हो सके।

    इसे भी पढ़ें:नूपुर शर्मा की जीभ काटने पर इनाम देने वाला नवाब सतपाल तंवर गुरुग्राम से गिरफ्तार

     वही अंत में कार्यक्रम का समापन होने पर आभार प्रदर्शन शिक्षक सुधीर जैन ने किया इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या अचला देवांगन, शिक्षिका प्रीति यदुवंशी ,रेखा उईके ,ज्योति डेहरिया , रागिनी जैन , सुधीर जैन ,श्रीकांत नागवंशी, शांति जैन, प्रमिला लांजेवार , संदीप हेड़ाऊ, दिनेश सदाफल,रुपाली घोष, अनुसुईया तेकाम,पिंकी डेहरिया,ब्रजेश राय, मौलश्री चौरे ,मनोज पाल, सीमा सनोडिया , जितेंद्र जैन,भुवनेश्वरी सरयाम, चेतना बैस,गीता चौरसिया ,सौरभ शर्मा , समीदा बाजी सहित अनेक शिक्षक और बच्चे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728