सीतामढ़ी यूथ कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी :ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के समर्थन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया लाठीचार्ज व बदसलूकी से नाराज सीतामढ़ी ज़िला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में स्थानीय मेहसौल चौक पर रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी लोकतंत्र की हत्या बंद करो, अमित शाह शर्म करो का नारा लगा रहे थे।
ये भी पढ़े- वाराणसी :योग मन को शांत और शरीर को मजबूत रखता है; कमांडेंट एनडीआरएफ
इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सह सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस के सत्याग्रह को रोकने के लिए मोदी सरकार ने दिल्ली में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री के इशारे पर दिल्ली पुलिस गुंडई पर उतर गई है। कांग्रेस मुख्यालय में जबरन घुस कर कार्यकर्ताओं से बदसलूकी की गई और महिला कार्यकर्ताओं को सड़क पर घसीटा गया। यह लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए बेहद शर्मनाक है।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में सेना की बहाली के लिए छात्रों ने किया रोड जाम, पुलिस को चलानी पड़ी लाठी
शम्स ने कहा कि ईडी का दुरुपयोग और दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं, उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। सीतामढ़ी ज़िला युवा कांग्रेस राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करती है।
ये भी पढ़े-वी न्यूज 24 राष्ट्रिय हिंदी दैनिक में पढ़े-15 जून बुधवार 2022 13 राज्यों की खबरे एक साथ
विरोध प्रदर्शन में ज़िला महासचिव रंजीत कुमार गुप्ता, मुश्ताक सरवर, समी अली, अफजल आलम, मो. खुर्शीद, राजीव कुमार कुशवाहा, महताब आलम, मो.फहीम, मो. दुलारे, हसनैन आलम, मो. हफीजुल, संजय सिंह, विनय पासवान, अनिल महतो, विशाल सिंह, सुनील कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद