मनेर शरीफ में धूमधाम से मनाया गया सूफी महोत्सव, सूफी गायक अल्ताफ रजा के गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना: मनेर। पूर्वोत्तर एशिया के महान सूफी संत हजरत मखदूम कमाल अहमद याहिया मनेरी एवं हज़रत मखदूम शाह दौलत मनेरी शरीफ दरगाह के पनाहगार में रविवार को सोहबत मेला का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयद शाह तारिक़ एनयतुल्लाह फिरदौसी ने की, कार्यक्रम का आयोजन मनेर शरीफ दरगाह शरीफ के डाक बंगला में आयोजित किया गया था। समारोह में स्थानीय कलाकार के साथ सूफी गायक अल्ताफ राजा ने कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोहा इस मौके पर सूफी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में
ये भी पढ़े-बेटी फाउंडेशन और इन्हरव्हील कल्ब ऑफ़ दिल्ली ने किया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, 21 नवविवाहित जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
आयोजित सूफी महोत्सव में स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के सूफी गायक अपना कलामप्रस्तुत किये। सूफी महोत्सव पर आयोजित सूफी संगीतमय कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव, मनेर विधानसभा के विधायक भाई वीरेंद्र, खानकाह मनेर शरीफ के गद्दीनशीन सैयद शाह तारिक़ एनयतुल्लाह फिरदौसी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी और शिवहर जेल में सघन छापेमारी
इस महोत्सव में अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही. सूफी महोत्सव को यादगार बनाने को लेकर डीएम चंद्रशेखर सिंह तथा पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार ने जिले के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं गण्यमान्य लोगोंका कार्यक्रम में स्वागत किया गया . महोत्सव के सफल आयोजन एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर डीएम एवं एसपी द्वारा महोत्सव में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।
यंहा देखे वीडियो -
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद