मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां संदिग्ध स्थिति में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है जिसके बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई .
ये भी पढ़े-पटना में अमेज बैटरी इन्वर्टर ने किया ग्रैंड डीलर मीट आयोजन।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट के पास संदिग्ध स्थिति में एक अधेड़ व्यक्ति का शव होने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा अहियापुर थाना को प्राप्त हुई जिसके बाद अहियापुर की थाना थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है वही बरामद शव का शिनाख्त का नहीं हो पाया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद