लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के नये कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी ,सत्र 2022- 23 के लिए लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के नये कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ ।जिसमें अध्यक्ष पद पर लायन गणेश सराफ् सचिव पद पर लायन डॉ राजीव कुमार काजू ,कोषाध्यक्ष पद पर हरिशंकर प्रसाद, प्रथम उपाध्यक्ष लायन अशोक कुमार, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुकेश सोनी, संयुक्त सचिव लायन सुमंत कुमार चुने गए।
मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस ने हरि झंडी दिखाकर किया ERSS वाहनों को किया रवाना, डायल करते ही मिलेगी मदद।
जिले का सबसे पुराना संगठन लायंस क्लब वेस्ट लगभग 42 वर्षों से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करता रहा है निवर्तमान अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में बेहतर कार्य किया और करोणा के विषम परिस्थिति में भी जरूरतमंदों की सेवा भोजन ऑक्सीजन सिलेंडर आदि मुहैया कराते रहे। उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें एक साल का अतिरिक्त विस्तार दिया गया।अपने कार्यों के बल पर जिला ही नही बिहार मे सबसे जयादा कार्य करने वाला कल्ब कहलाया । तथा उन्हें सत्र2022-23 के लिए जोन चेयरपर्सन बनाया गया।
मुजफ्फरपुर शहर में जलजमाव से परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की.
लायन डॉ. शंकर प्रसाद खेतान, लायन डा. के एन गुप्ता, लायन डॉ सुरेश भावसिंकाका, लायन डा. विश्वनाथ बाजोरिया, लायन डॉ. सुरेश कुमार, लायन डा दिनेश कुमार, लायन लक्ष्मी नारायण प्रसाद,लायन उमेश कुमार गुप्ता, लायन मदन प्रसाद लायन ओमप्रकाश अग्रवाल लायन राघव बाजोरिया, लायन राजेंद्र प्रसाद लायनआनंद अग्रवाल, लायन त्रिलोकीनाथ प्रसाद, लायन मनमोहन कौशिक प्रशांत, आदि सदस्यों ने नवचयनित अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि नव चयनित अधिकारी अपने अनुभव के आधार पर क्लब की अनियमित कार्यक्रमों के अलावे जिला के विकास में नगर के सौंर्दयकरन वृक्षारोपण तथा जरूरतमंदों की सेवा में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद