अग्निपथ के विरोध में देश के कई राज्यों के युवा दो दिन से सड़कों पर हैं
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / काजल कुमारी
नई दिल्ली : अग्निपथ के विरोध में देश के कई राज्यों के युवा सड़कों पर है. युवाओं के गुस्से की आग बिहार, राजस्थान और हरियाणा मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश की सड़कों और रेल पटरियों पर देखा जा सकता है. जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन, आगजनी और बवाल की खबरें आ रही हैं. केंद्र सरकार ने चंद दिनों पहले सेना में सैनिकों की नई भर्ती योजना का खुलासा किया था.
ये भी पढ़े-अग्निपथ योजना के नियम में बदलाव के बाद भी शांत नहीं हो रहा छात्रों का गुस्सा
सरकार के कहना है कि इससे सेना और सशक्त बनेगी. लेकिन सेना में 18 साल की उम्र में भर्ती होने वाले 75 फीसदी युवा 4 साल बाद यानी 22 की उम्र में रिटायर हो जाएंगे. बाकि 25 प्रतिशत सैनिक ही 15 साल के लिए रेगुलर होंगे. युवाओं का गुस्सा इसी को लेकर है. चार साल ऐसे सैनिकों के रोजगार का कोई इंतजाम होगा, अग्निवीर योजना में कुछ उल्लेख नहीं है.
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद