Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    विपक्षी दल से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे यशवंत सिन्हा ? ट्वीट कर कही ये बड़ी बात



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता

     नई दिल्ली : जुलाई में देश को नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। ऐसे में सभी की नजरें विपक्ष और सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर टिकी हुई हैं। भाजपा ने भले ही अभी तक अपने पत्ते न खोले हों, लेकिन विपक्ष की ओर से अब तक चार नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी जगह से उसको मायूसी ही हाथ लगी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट ने राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी को बढ़ा दिया है। 

    ये भी पढ़े-उद्धव के किले में सेंध! शिवसेना के एक दर्जन विधायकों ने गुजरात में डेरा डाला, अब क्या करेगी उद्धव सरकार

    राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो सिन्हा का नाम आगे बढ़ाना एक रणनीतिक कदम हो सकता है। विपक्ष उनके जरिये पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति में अंतर को रेखांकित करना चाहता है। यशवंत सिन्हा अटल बिहारी की सरकार में मंत्री थे और पूर्व पीएम के काफी भरोसेमंद थे। पिछले साल वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

    ये भी पढ़े-आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:तीन साल बाद आज एक बार फिर होगी पूरी दिल्ली योगमय

    इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के ट्वीट ने इन खबरों को और पुख्ता कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राज्यसभा और फिर विधानपरिषद चुनावों में टीएमसी में जो सम्मान और प्रतिष्ठा दी, उसके लिए मैं ममता बनर्जी का आभारी हूं। अब समय आ गया है जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए। बता दें यशवंत सिन्हा भाजपा से टीएमसी में शामिल हुए थे। उनके इस ट्वीट के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि विपक्ष की ओर से वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। 

    • इस आर्टिकल को शेयर करे .


      Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728