बारामूला मुठभेड़ में लश्कर का 1 आतंकी मारा गया
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / जम्मू कश्मीर ,संवादददाता
श्रीनगरः कश्मीर घाटी में आतंकियों के सफाए के लिए भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है. इसी कड़ी में बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया, जबकि 2 जवान घायल हो गए.
पढ़े-आज इन राशी वालो को हरियाली तीज पर शादीशुदा जिंदगी में आएगी बहार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान पट्टन, बारामूला के इरशाद अहमद भट के रूप में हुई है, जो मई 2022 से सक्रिय था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था. उसके पास से 1 एके राइफल, 2 मैगजीन और 30 राउंड गोलियां बरामद की गई हैं.
पढ़े- सच्ची कहानी -चंद्रकांत झा खूंखार हत्यारा जो अपने गांव में 44 हत्याएं कीं दिल्ली में भी इन्सान काट कर शवों को रखा तिहाड़ जेल के बाहर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने बयान में बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के करेरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया. वहीं सुरक्षा बलों के 2 जवान भी क्राॅस फायरिंग में घायल हो गए.


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद