बिहटा सदिसोपुर रेलवे स्टेशन को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिलाने हेतु बैठक की गई
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा: बैठक में बात सामने आई कि सदिसोपुर रेलवे स्टेशन स्थापना काल मे पूर्ण स्टेशन था बाद में इस स्टेशन को श्रेणी गिराते हुए साइडिंग स्टेशन के रूप में परिवर्तित कर दिया गया विभागीय उदासीनता के कारण इसी तरह श्रेणी को नीचे गिराते हुए अंत मे आज इस स्टेशन को निजी क्षेत्र में दे दिया गया इससे यहाँ के क्षेत्रीय लोगो मे यह आक्रोश है कि समयनुसार किसी संस्था की उन्नति होती है .
ये भी पढ़े-अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के द्वारा माँ वन देवी महाधाम नेत्र जांच शिविर के सौजन्य से लगातार हो रहा जांच शिविर!
परंतु दुर्भाग्यवश इस स्टेशन की अवनति की ओर ले जाया गया इसलिए जनता की माँग है कि पूर्व की भांति पूर्ण स्टेशन का दर्जा प्राप्त हो अन्यथा इस क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी इसकी सारी जिम्मेवारी विभाग की होगी, मौके पे चन्दपुर पंचायत के मुखिया अवधेश कुमार, सादिसोपुर पंचायत के मुखिया पति कवी कुशवाहा, सरपंच अजय कुमार सिन्हा, पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार, उपसरपंच शिव कुमार, शिव नेता, धंनंजय उपाध्याय,बबलू सहित अन्य कई लोग मौजूद थे!!
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद