सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
सीतामढ़ी: रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने के कारण चलती ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसको इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़े-भारतीय सेना ने सीमापार से हो रहे है आतंकियों घुसपैठ को किया नाकाम
मृतक की पहचान मेहसौल पूर्वी वार्ड नं. निवासी मो. तुफैल के 30 वर्षीय पुत्र मो. साहेब के रूप में कई गई है। मृतक लोहे का ग्रील बनाने का काम करता था। घटना के संबंध में मृतक के भाई मो. मोजिउर रहमान उर्फ मुन्ना कुरैसी ने बताया कि किसी काम को लेकर मो. साहेब दरभंगा के जोगियारा गया हुआ था। जहां से वो रक्सौल के सिकटा जाना रहा था।
ये भी पढ़े-झारखंड धनबाद में रेलखंड निर्माणाधीन अंडरपास में मिट्टी का ढेर गिरने से 4 लोगों की मौत
मो. साहेब सुबह में जाने के दौरान अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया था। जिसको लाने के लिए उसने किसी दूसरे व्यक्ति के नंबर से मोजिउर को फोन कर मोबाइल सीतामढ़ी जंक्शन पर लेकर आने को कहा था। जहां गाड़ी संख्या 05214 से वो उतर कर अपना मोबाइल फोन भाई से ले पुनः ट्रेन में चढ़ने जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन खुल गई और साहेब का पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन के नीचे या गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद