Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहटा में जिला खनन विभाग और पुलिस की कार्रवाई में अवैध खनन में लगे 8 बालू लदे ट्रैक्टर एवं 3 लोडर वाहन जब्त।





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  रईस अहमद 

     बिहटा- बालू खनन पर पूरी तरह रोक के बाद भी अवैध तरीके से प्रदेश में बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है ।शुक्रवार को बिहटा थानाक्षेत्र के  महुआर एव पांडेलचक  सोन बालू घाट से अवैध बालू खनन करते हुए बालू लदे आठ ट्रैक्टर और बालू लोड करने वाले तीन लोडर मशीन को मौके से बरामद किया है. वही इसके अलावा कई वाहन पुलिस औऱ खनन विभाग को देखते ही वाहन को लेकर फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं।

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी :हवस पूरी नहीं होने से नाराज़ युवक ने लड़की को लगाई आग।

     जिला खनन निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहटा थानाक्षेत्र के महुआर, पांडेचक एवं घोड़ाटॉप गांव के बालू घाटों पर अवैध खनन को लेकर पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया जहां आठ बालू लदे ट्रैक्टर  एवं तीन लोडर को जप्त किया गया है जिसके सभी जब वाहनों के ऊपर खनन विभाग के तरफ से 24 लाख रुपया जुर्माना लगाया गया है साथ ही उन्होंने आगे कहा कि इससे पूर्व बिहटा में अवैध चालान को लेकर करवाई की गई थी जिसमें एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा लगातार क्षेत्र में  अवैध बालू खनन को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

    ये भी पढ़े-जापान में राजनीतिक हत्या पहली बार नहीं हुई है, हत्याओं का पुराना इतिहास है, इतिहास में कई प्रधानमंत्री मारे जा चुके हैं।

    थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार अवैध खनन सूचना मिल रहा था इसी को लेकर गुप्त के आधार पर थानाक्षेत्र के महुआर, घोड़ाटॉप एव पांडेलचक गांव के बालू घाट पर जिला खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया । 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728