Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेस में दुर्घटना, 8 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  मनोज सिंह


    बाराबंकी: जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की भोर दयाराम पुरवा गांव के पास पहले से किनारे खड़ी बस पीछे से आ रही तेज रफ्तार वोल्वो बस टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे तहसील व पुलिस प्रशासन ने घायलों व मृतकों को बसों से बाहर निकाला।


     घायलों को आनन-फानन सीएचसी हैदरगढ पहुंचाया गया। 12 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक और घायल में अधिकांश बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। दोनों बसें बिहार से दिल्ली जा रही थी।

    यह भी पढ़े-कांवड़ यात्रा के बीच यूपी में हंगामा करने की मुस्लिम युवक की बड़ी साजिश, हिंदू बनकर मकबरों में तोड़फोड़ की

    बिहार के सीतामढ़ी जिला से दिल्ली जा रही थी बस : 

    वॉल्वो बस संख्या यूपी 17 एटी 1353 जनपद सीतामढ़ी (बिहार)  में जनकपुर रोड   पुपरी से दिल्ली के लिए रविवार को रवाना हुई थी। वोल्वो बस सोमवार की सुबह में 4:00 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र के दयाराम पुरवा गांव के पास पहले से ढाबे के किनारे खड़ी बस यूपी 81 डीटी 1580 में जाकर घुस गई।  दूसरी बस भी बिहार से दिल्ली जा रही थी। दयाराम पुरवा के पास बस चालक ने गाड़ी रोक दी और उसके अधिकांश यात्री वही खुले यूपी डाक की कैंटीन में बैठकर चाय नाश्ता करने लगे। तभी यह हादसा हुआ।

    यह भी पढ़े-आज सावन का दूसरा सोमवार के राशिफल में जाने आपका दिन आज कैसा रहेगा ? पढ़ें, राशिफल


    एक महिला व एक बच्चा शामिल: हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया लोगों की भीड़ जुट गई सूचना पर तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया घायलों और मृतकों के शवों को बाहर निकाला इस हादसे में एक महिला व एक बच्चा समेत 8 लोगों की मौत हुई है मृतकों के परिजन भी घायल होने के कारण अस्पताल चले गए जिससे मृतकों की पहचान होने में दिक्कत आ रही थी आधार कार्ड पर मृतकोॉकी शिनाख्त की जा रही थी।


    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728