Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर क्या उद्धव ठाकरे सांसद विद्रोह से बच सकते हैं?



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / रधू जाधव 

    मुंबई:शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के समर्थन को लेकर अभी फैसला नहीं लिया है। हालांकि, संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ठाकरे पार्टी में एक और फूट से बचने के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जा सकते हैं। खबरें आई थी कि शिवसेना सांसद मुर्मू का समर्थन करना चाहते हैं। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होगा। विपक्ष की तरफ से यशवंत सिंह मैदान में हैं। 

    अग्निपथ योजना' पर विपक्ष में खिचातानी ! कांग्रेस नेता ने बयान पर नहीं किया साइन

    उम्मीदवार पर मंथन को लेकर सोमवार को ठाकरे


    की तरफ से राज्यसभा और लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई गई थी। खबरें हैं कि इनमें अधिकांश ने मुर्मू के समर्थन करने की इच्छा जताई है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके कुछ करीबी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करना चाहते, लेकिन शिवसेना नेतृत्व का झुकाव पार्टी में एक और बगावत को रोकना है।

    ये भी पढ़े-गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना,महाराष्ट्र के इन जिलों में रेड अलर्ट

    करीब एक दर्जन सांसदों ने कहा है कि अगर पार्टी मुर्मू का समर्थन करें तो बेहतर होगा, क्योंकि वह महिला हैं और आदिवासी हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ सांसदों का यह भी कहा है कि उनकी उम्मीदवारी के समर्थन से भविष्य में भाजपा के साथ गठबंधन का रास्ता तैयार हो सकता है।

    ये भी पढ़े-क्या आपने 12 जुलाई मंगलवार 2022 का अख़बार पढ़ा ? पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

    भाजपा की चेतावनी

    रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरीश महाजन ने कहा, 'उन्हें अपनी खुद की और सांसदों की आवाज सुननी चाहिए। अगर वे कोई फैसला नहीं लेते हैं, तो सांसदों में भी फूट पड़ सकती है।' लोकसभा में शिवसेना के 18 सांसद हैं। कहा जा रहा है कि सोमवार को हुए मंथन के बाद सांसदों ने ठाकरे पर ही फैसला छोड़ दिया है। इधर, पार्टी सुप्रीमो ने भी कुछ दिनों में अपना फैसला बताने की बात कही है।


    रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से कहा गया कि ठाकरे इस बात का आकलन भी कर रहे हैं कि मुर्मू का समर्थन करने पर महाविकास अघाड़ी के दलों की क्या प्रतिक्रिया होगी। एमवीए में कांग्रेस और राष्ट्रवादी पार्टी समेत कई दल शामिल हैं।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728