घर-घर जाकर मतदाताओं की मान-मनुहार में जुटे प्रत्याशी
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / मनोज चंद्रवंशी
छिंदवाड़ा:-जुन्नारदेव क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत व जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच व पंच पदों के लिए किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। वे अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए गावों में घर-घर जाकर मतदाताओं की मान-मनुहार में जुुटे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक प्रचार ऐसे ही चुनाव जनपद सदस्य जुन्नारदेव के अंतर्गत सोरनादेई क्षेत्र क्रमांक 19 के उम्मीदवार खेमराज उईके से मुलाकात किए और उनसे बातचीत किए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत सदस्य पदों के लिए किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। वे अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए गावों में घर-घर जाकर मतदाताओं की मान-मनुहार में जुुटे हैं।
ये भी पढ़े-बिहार के मुजफ्फरपुर में खैनी नही देने पर घर मे घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी
ग्रामीण क्षेत्रों के गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक प्रचार की रौनक खूब दिखाई दे रही है। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अपनी जीत के गणित को साधने के लिए रूठों को मनाने व नये लोगों को साथ लाने जैसे प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। इसी होड़ में प्रत्याशी व उनके समर्थक गली-गली व घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुटे हैं। ऐसे में नजारा इतना रोचक है कि सुबह से शाम तक मतदाताओं की प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों से भेंट हो रही हैं। कई जगह तो देर शाम भी चाय पर चुनाव की चर्चा करके प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट मजबूत करने में जुटे हैं।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद