Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    LIVE:द्रौपदी मुर्मू बनाम यशवंत सिन्हा; नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतगणना शुरू



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. कुल 31 केंद्रों पर हुए मतदान के बाद बैलेट बॉक्स दिल्ली पहुंच गए हैं. सभी बैलेट बॉक्स की गिनती दिल्ली में होगी. 21 जुलाई यानी कि आज सुबह से मतगणना शुरू हो जाएगी. देश के हर नागरिक को इस बात का इंतजार है कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा. बता दें कि इस बार राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में 99 फीसदी से अधिक मतदान हुए. एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. जबकि यूपीए की तरफ से यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है. बीते 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले गए थे. इस दौरान क्रॉस वोटिंग की भी खबरें खूब सामने आई थीं.

    द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें

    कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें हैं. हालांकि राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी पार्टी अपने सदस्यों को कोई व्हिप जारी नहीं करती है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सांसद, मनोनीत सांसदों को छोड़कर, और सभी राज्यों में विधान सभा के सभी विधायक राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचक के रूप में काम करते हैं.


    यह भी पढ़े-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ: सोनिया का ऐसे सवालों से हो सकता है सामना

    किरेन रिजिजूः द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपित चुने जाने पर पूरे देश को गर्व होगा

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने द्रौपदी मुर्मू पर कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है. मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने की संभावना को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे.


    21 Jul 2022 11:18 (IST)

    बैलेट पेपर निकालकर गिनती शुरू

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. काउंटिंग के लिए टेबल पर अलग-अलग ट्रे रखी गई हैं. एक ट्रे एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की है. जबकि दसूरा ट्रे विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की है. बता दें कि जिन बैलेट पर द्रौपदी मुर्मू का नाम होगा, उसे उनके नाम वाली ट्रे में रखा जाएगा. वहीं जिस बैलेट में यशवंत सिन्हा का नाम होगा, उसे उनके नाम वाली ट्रे रखा जाएगा.


    21 Jul 2022 11:09 (IST)

    संसद भवन परिसर में शुरू हुई मतगणना

    संसद भवन में आज सुबह 11 बजे से नए राष्ट्रपति के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. शाम तक नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे. संसद भवन परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है.


    21 Jul 2022 10:59 (IST)

    दिल्ली बीजेपी दफ्तर से शुरू होगी अभिनंदन यात्रा

    चुनावी नतीजे सामने आने के बाद द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा ने रोड शो कार्यक्रम रखा है. जो दिल्ली बीजेपी दफ्तर से शुरू होगी. इसके बाद गोल डाकखाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे. इसके बाद यात्रा अशोक रोड से होते हुए रफी मार्ग जाएगी और फिर राजपथ पर अभिनंदन यात्रा खत्म हो जाएगी.


    21 Jul 2022 10:37 (IST)

    द्रौपदी मुर्मू के आवास पर मिलने जा सकते हैं पीएम मोदी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में उमा शंकर दीक्षित मार्ग पर स्थित द्रौपदी मुर्मू के आवास पर दोपहर करीब 2.30 बजे जा सकते हैं.


    21 Jul 2022 07:42 (IST)

    नतीजे आने से पहले द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी

    एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा के पैतृक गांव रायरंगपुर में उनकी जीत की घोषणा के पहले ही विजय जुलूस निकालने की तैयारी हो रही है. द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बांटने के लिए मिठाइयां तैयार की गईं हैं. (ANI)


    21 Jul 2022 07:11 (IST)

    चुनाव जीतने पर द्रौपदी मुर्मू सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी

    चुनाव जीतने पर मुर्मू भारत के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी. मतों की गिनती यहां संसद भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगी और शाम तक ये प्रक्रिया चलने की उम्मीद है.


    21 Jul 2022 07:09 (IST)

    राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं भाजपा नेता

    पार्टी की योजना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ”ऐतिहासिक जीत” का जश्न मनाने की है. पार्टी नेताओं का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की लगभग निश्चित जीत का जश्न मनाने के लिए पंत मार्ग पर स्थित दिल्ली भाजपा कार्यालय से लेकर राजपथ तक रोड शो किया जाएगा. (इनपुट भाषा से)


    21 Jul 2022 07:06 (IST)

    दिल्ली भाजपा के नेताओं ने ''अभिनंदन यात्रा'' की योजना बनाई

    दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई के नेताओं ने बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना के बाद भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में एक विशाल ”अभिनंदन यात्रा” की योजना बनाई है, जिसमें हजारों नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.


    21 Jul 2022 06:53 (IST)

    मतदान के बाद दिल्ली लाए गए बैलेट बॉक्स

    18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए लोकसभा और राज्यसभा के साथ-साथ कुल राज्यों के विधानसभा भवन में वोट डाले गए थे. 31 मतदान केंद्र बनाए गए थे. मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना के लिए सभी बैलेट बॉक्स दिल्ली लाए गए थे.


    21 Jul 2022 06:49 (IST)

    सुबह 11 बजे से शुरू होगी मतगणना

    भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को संसद भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी. बैलेट बॉक्स 11 बजे खुलेंगे, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी. हर किसी की नजर राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे पर टिकी हुई है.

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728