अवैध बालू खनन के दौरान बालू टाल धसने से एक मजदूर का हूआ मौत, जांच मे आये वरीय पदाधिकारी!!
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना: के बिहटा में बालू घाट पर बड़ा हादसा हुआ है., पटना-भोजपुर सीमा पर बिहटा थाना क्षेत्र के सुरौंधा के पास सोन नदी में अवैध बालू खनन के दौरान बालू अरार धंसने से 6 मजदूर दब गए हैं. जिसमें मनेर निवासी एक मजदूर की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बिहटा, मनेर छपरा के कुछ मजदूर नाव पर बालू लादने के लिए गए थे. इसी दौरान सुरौंधा के पास बालू लदाई के दौरान ही अरार धंस गया.जानकारी के मुताबिक इस हादसे में आधा दर्जन लोग दब गए. जिसमें मनेर के धजवा टोला निवासी स्व. राय का पुत्र रामकुमार की मौत हो गई.
यह भी पढ़े-बिहटा थाना में लगाया गया जनता दरबार,5 मामलों का किया गया निपटारा
जबकि अन्य जख्मी का इलाज निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है.वही जांच मे जिस बालूघाट पे हादसा हुआ था आज मौके पे दानापुर एसपी अभिनव धीमन, दानापुर एसडीएम बिक्रम वीरकर , बिहटा अंचलाधिकारी कन्हैया लाल,बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार, मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, बिहटा एसआई अवधेश कुमार,और पुरे दल बल के साथ वहां पुलिस प्रशासन पहुंची, वही ए एसपी अभिनव धीमन ने बोला की 6मजदूर बालू मे दब गए थे जिसमे एक की मौके पे ही डबकर मौत हो गयी और 5 को जख़्मी अस्पताल मे भर्ती है, वही उन्होंने कहा की पुलिस जांच मे जुटी है जो आगे सुचना मिलेगी उसे फिर बतलाया जायेगा।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद