Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    छतीसगढ़,मुठभेड़ में पांच लाख रुपये इनामी नक्सली मारा गया , इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / रंधीर कुमार 

    दंतेवाड़ा :छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षा बलों ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेडानार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य डेंगा देवा उर्फ महंगू को मुठभेड़ में मार गिराया है। महंगू के ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम था।

    स्कूल में बिच्छू के डंक से आठ साल की बच्ची की मौत, सीएम ने जताया दुख


    उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद डीआरजी दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब नेडानार गांव के जंगल में पहुंचा तब दोपहर बाद लगभग 2.30 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
    सत्ता के लिए पैसे और बाहुबल का नग्न प्रदर्शन कर रही भाजपा. कांग्रेस

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि नक्सली की पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य महंगू के रूप में हुई है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728