मुजफ्फरपुर कुढ़नी प्रखंड में लाखों की निकासी के बाद भी नल जल का काम अधूरा सिर्फ कागज पर की गई खानापूर्ति।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुखिया नीतीश कुमार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नल के जल योजना में मुजफ्फरपुर के कुढनी प्रखंड में सबसे ज्यादा लूट खशोट देखने को मिल रही है वही लाखों की निकासी के बाद भी कुढनी प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत के वार्ड नम्बर आठ, वार्ड नम्बर दस,व वार्ड नम्बर ग्यारह में आज तक नहीं हुई नल के जल योजना चलो लोग भीषण गर्मी में भी पानी के लिए तरस रहे हैं .
ये भी पढ़े-छिंदवाड़ा जिले के हर्रई में 60 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
स्थानीय लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि माननीय मुखिया श्री नीतीश कुमार जी की सबसे महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना में जमकर प्रखंड अधिकारी से लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों तक लूट खशोट और कमीशन की राशि का बंदरबांट किया गया है और सिर्फ कागज पर ही नल के जल योजना की खानापूर्ति कर दी गई है .
लगभग वार्डो में लाखों की निकासी के बाद भी आज तक कई वार्ड के किसी भी दरवाजे तक नल तक नहीं लग पाया है वही योजना के सारे पैसे की निकासी कर ली गई है। अब देखना लाजमी होगा इस पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अपने स्तर से जांच कर क्या कुछ कार्रवाई करती है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद