बिहार के सीतामढ़ी में कोंग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा के निर्देशानुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ईडी के द्वारा पूछताछ के खिलाफ आज सीतामढ़ी जिला में जिला कांग्रेस कार्यालय ललित आश्रम से बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से होते हुए पार्क रोड भारत सरकार के प्रतिष्ठान उप डाकघर तक आक्रोश मार्च निकालते हुए प्रदर्शन में तब्दील हुआ .
यह भी पढ़े-सीतामढ़ी में चंद्रशेखर आजाद की जयंती परशुराम सेना द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व कमलेश कुमार सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता समन्वय समिति सदस्य प्रथम कर रहे थे साथ ही उन्होंने कहा कि जिस महिला ने दो दो बार प्रधानमंत्री पद को ठुकराया आज उस पर पैसों का लेनदेन का आरोप लगाया जा रहा है कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक मयंक कुमार मुन्ना राशिद चौधरी अमित कुमार टुना पूर्व विधायक अमानुल्लाह खान कृष्णकांत गुड्डू नलिनी रंजन झा प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारत सरकार पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे निरंकुश सत्ता के खिलाफ संघर्ष का रास्ता चुनने के लिए मजबूती से कमर कस लें साथ ही कहा कि शीर्ष नेताओं को परेशान करने के लिए सरकार विभिन्न सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है .
यह भी पढ़े- सीतामढ़ी में चंद्रशेखर आजाद की जयंती परशुराम सेना द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
साथ ही शीर्ष नेताओं को बार-बार समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाना शर्मनाक है प्रदर्शनकारियों में श्री सीता राम झा,बिपिन झा समन्वय समिति सदस्य मोहम्मद अंजार उल हक तौहीद समन्वय समिति सदस्य तुफैल अहमद प्रखंड अध्यक्ष मणि भूषण कुमार मोतिउर रहमान आलमगीर अजय मिश्रा महेश माजी डॉ महेंद्र पासवान नसीम खान मोहम्मद अरशद रजा सत्येंद्र मिश्रा राजीव कुमार झा दिनेश राय जितेंद्र झा संतोष पासवान चुन्नू सिंह मनोज झा रोहन गुप्ता रंजीत गुप्ता विनय कुमार सिंह दिलीप कुमार पांडे प्रवीण कुमार झा विनय कुमार झा अजय जाधव विजय सिंह राठौर इंदल पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए .
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद