बिहार के मुजफ्फरपुर के लाल मोहम्मद नाज ने कर दिया कमाल,
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: के मुरादपुर में पहुंचे राज्य सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा मक्के की पत्तियों के छाल से तैयार कटोरी और प्लेट के प्लांट का उद्घाटन किया.प्लास्टिक को देश से समाप्त करने के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है.कुढ़नी प्रखंड के मुरादपुर गांव में शोधार्थी छात्र मोहम्मद नाज ओजेर के बनाए गए मक्के की छिलका से तैयार कर देश ही नही राज्य का नाम रोशन किया।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी:एलईडी बल्ब बेचने वाले रैपर और कार्टूनों में शराब की तस्करी
प्लास्टिक रोक के बाद इस प्रकार का विकल्प कोई अन्य नही हो सकता है। मुजफ्फरपुर में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री ने कहा देश भर में प्लास्टिक पर रोक लगाई जाने के बाद देश भर में इसके विकल्प की तलाश और प्लास्टिक के प्रयोग नही हो इसको लेकर केंद्र सरकार की पाबंदी ऐतिहासिक है और इसको लागू करने का प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बेहतरीन कदम है। इसको लेकर के अब भी लगातार काम किया जा रहा है और उन्होंने कहा कि मो नाज के द्वारा बनाया गया यह विशेष निर्माण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बेहतर कदम है और यह प्रेरणा को प्रदान देने वाला है,.
ये भी पढ़े-एन यू जे ( बिहार )मुजफ्फरपुर इकाई संगठन का वर्ष 22-23 के लिये कार्यकारणी का गठन।
राज्य के साथ केंद्र की सरकार इसको लेकर के लगातर काम और प्रयास कर रही है।वही इस मौके पर उपस्थित कुढ़नी के पूर्व विधायक केदार गुप्ता, भाजपा के शशि रंजन कुमार, छितरौली पंचायत के मुखिया पति राजीव कुमार राय, पूर्व सरपंच आलोक राय, सहित कई वार्ड सदस्य , पंच, सरपंच , व गणमान्य लोगों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद