क्या नेपाल-भारत में निचिरेन शोशु करने वाला है 2000 लोगों का धर्मांतरण?
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / ब्यूरो रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर के मनियारी में सड़क हादसा साइकिल सबार एक व्यक्ति की मौत।
| धर्मांतरण कार्यक्रम का तस्वीर जिसमे झारखण्ड के सिमडेगा में धर्म गुरु शोगो ओगावा करा रहा है धर्मांतरण |
📌 मुख्य बिंदु:
-
झारखंड के सिमडेगा में जापानी गुरु शोगो ओगावा के नेतृत्व में धर्मांतरण कार्यक्रम।
-
नेपाल के काठमांडू में 25 जून 2022 को हुई बैठक में खुलेआम पर्चे बांटे गए, जिनमें अन्य धर्मों को "पाप का कारण" बताया गया।
-
संस्था का दावा: “म्यो होरेन्गे क्यो” के अलावा बाकी सब ‘गलत धर्म’ हैं।
-
संस्था के काजुओ ओकुसा जैसे नेता "गोजुकाई" के ज़रिए धर्मांतरण का अभियान चला रहे हैं।
भारत-नेपाल बॉर्डर के टारगेट: सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गया, सिलीगुड़ी, गंगटोक, मणिपुर, और उड़ीसा जैसे इलाकों में संस्था के एजेंट सक्रिय हैं।
.
| 25 मई काठमाडू मीटिंग में दिया गया ये पेपर |
गुप्त बैठकें और पर्चे: क्या कहती है सामग्री?
इन सीक्रेट मीटिंग्स में बांटे गए पर्चों में यह संदेश दिया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति निचिरेन शोशु के अलावा किसी अन्य धर्म के साथ इसकी शिक्षाओं को मिलाता है, तो वह "पाप का भागीदार" बनता है। यह प्रत्यक्ष रूप से धार्मिक श्रेष्ठता और असहिष्णुता को बढ़ावा देने का प्रयास है।
उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्याकांड में 26/11 का कनेक्शन
| गोजुकाई नेपाल बुटवल की तस्वीर गुरु शोगो ओगावा |
कार्यप्रणाली: मिशनरी जैसी संरचना
-
गोजुकाई सभा आयोजित कर लोगों को “धर्म बदलने से जीवन सुधरेगा” जैसे अनुभव सुनाए जाते हैं।
-
दलाल या एजेंटों के ज़रिए गरीब और कम शिक्षित समुदाय को निशाना बनाया जाता है।
-
‘फ्रीडम इंडिया’ जैसे फेसबुक पेज बनाकर बाबा साहब की तस्वीरों का इस्तेमाल कर भ्रम फैलाया जा रहा है।
❖ फेसबुक पेज से भ्रम फैलाने की साजिश?
जब इन गतिविधियों का खुलासा हुआ तो कथित तौर पर संस्था ने ‘India Freedom’ नामक फेसबुक पेज बनाकर बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर का सहारा लेते हुए अपने एजेंडे को छिपाने की कोशिश की। यह एक सोची-समझी चाल के तहत लोगों को भ्रमित करने का प्रयास बताया जा रहा है।
बिहटा थाना के दारोगा हुए सेवानिवृत्त,भावुक मन से थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मियों ने दिया विदाई।
| 25 जून 2022 काठमाडू मीटिंग में विष्णु पात्रा |
भारत-नेपाल में सक्रिय नेटवर्क:
संस्था के एजेंट निम्नलिखित इलाकों में सक्रिय हैं:
-
नेपाल: काठमांडू, बुटवल, नेपालगंज, सुर्खेत, गाईघाट
-
भारत: सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गया, कोलकाता, दार्जिलिंग, मणिपुर, असम, झारखंड, ओडिशा
एक पूर्व सदस्य के अनुसार, इन एजेंटों को 'लीडर' कहा जाता है और वे थोड़े पैसों में अपने ही समाज को गुमराह कर रहे हैं।
क्या निचिरेन शोशु संस्था हिंदू धर्म और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुँचा रही है?
भारत एक ऐसा देश है जहाँ धार्मिक विविधता और सहिष्णुता को संविधान और समाज, दोनों द्वारा संरक्षित किया गया है। यह भूमि न केवल हिन्दू धर्म, बल्कि जैन, बौद्ध और सिख धर्म जैसी महान आध्यात्मिक परंपराओं की जननी रही है। यहां सदियों से धर्म का संस्कृति, जीवनशैली और सामाजिक ताने-बाने में विशेष स्थान रहा है।
इतिहास गवाह है कि समय-समय पर इस सांस्कृतिक विरासत पर बाहरी आक्रमणों, औपनिवेशिक शासन और धर्मांतरण अभियानों के ज़रिए प्रहार हुए — चाहे वह मुग़ल शासन के दौरान हुआ हो या फिर ब्रिटिश काल के दौरान मिशनरी गतिविधियों के माध्यम से।
आज एक बार फिर एक जापानी संस्था ‘निचिरेन शोशु’ पर ऐसे ही आरोप लग रहे हैं, कि वह भारत और नेपाल में गुप्त बैठकों, भ्रामक प्रचार और सामाजिक-धार्मिक कमजोर वर्गों को प्रभावित कर धर्मांतरण कराने का कार्य कर रही है। विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों को लक्ष्य बनाकर "गोजुकाई" जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से यह संस्था अपनी पकड़ बढ़ा रही है।
इन गतिविधियों से यह सवाल उठता है — क्या यह भारत की धार्मिक विविधता और विशेषकर हिंदू धर्म की सांस्कृतिक अस्मिता पर एक नया खतरा है?
संस्था की गतिविधियाँ इस ओर इशारा करती हैं कि धर्मांतरण केवल व्यक्तिगत आस्था का विषय न होकर एक संगठित और योजनाबद्ध रणनीति का हिस्सा बन चुका है, जिसमें धार्मिक श्रेष्ठता का दावा कर अन्य पंथों को "गलत" और "पापमय" बताया जा रहा है।
सवाल उठते हैं:
-
जब भारत और नेपाल दोनों में धर्मांतरण कानून मौजूद हैं, तो ये गतिविधियाँ कैसे जारी हैं?
-
विदेशी नागरिक टूरिस्ट वीज़ा पर धार्मिक प्रचार कैसे कर पा रहे हैं?
-
क्या इनकी गतिविधियाँ सिर्फ "धर्म" तक सीमित हैं या इसके पीछे कोई राजनीतिक/सांस्कृतिक एजेंडा भी छिपा है?
❖ हमारा उद्देश्य
We News 24 का स्पष्ट उद्देश्य है—भारत और नेपाल की धार्मिक-सांस्कृतिक एकता की रक्षा करना और ऐसे विदेशी संगठनों को बेनकाब करना जो कानून और आस्था दोनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
हम जनता से अपील करते हैं कि वे अपने आस-पास इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध धार्मिक सभा, प्रचार, या विदेशी नागरिकों की गतिविधियों की सूचना स्थानीय प्रशासन और मीडिया को दें।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद