Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कमरे में नहीं घुसने दिया, घर बना मिनी बैंक, अर्पिता ने खोले पार्थ चटर्जी के कई राज

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / ब्यूरो रिपोर्ट

    कोलकाता: बंगाली एक्ट्रेस और मॉडल अर्पिता मुखर्जी के पास से अब तक 50 करोड़ रुपये कैश और अन्य कीमती सामग्रियां जब्त हो चुकी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी पहचान निलंबित मंत्री पार्थ चटर्जी के सहायक के तौर पर की है। अर्पिता का कहना है कि उन्हें उनके फ्लैट के कमरों से मिले धन के बारे में जानकारी नहीं थी। 

    यह भी पढ़े-कर्नाटक में फिर हुई हत्या, अब मंगलुरु में गयी युवक की जान, 3 दिन में दूसरी हत्या से तनाव


    ईडी ने अर्पिता के साउथ कोलकाता के फ्लैट से 21 करोड़ रुपये जब्त किए थे, जिसके बाद उनकी और पार्थ की गिरफ्तारी हुई थी। बुधवार को एजेंसी ने बेलगारिया में उनके एक और फ्लैट पर रेड डाली जहां से 28 करोड़ रुपये बरामद हुए। 

    यह भी पढ़े-जानिए आज के राशिफल में मेष, वृष, मिथुन राशि के जातकों के जीवन में क्या होगा?

    फ्लैट पर आते थे पार्थ और उनके लोग: अर्पिता

    ईडी एक अधिकारी ने कहा कि अर्पिता मुखर्जी का दावा है कि उन्हें उन कमरों में जाने की इजाजत नहीं थी। पार्थ चटर्जी के आदमी यहां आते थे और पैसे रखते थे। अधिकारी ने कहा, "अर्पिता मुखर्जी का दावा है कि ये पैसे पार्थ चटर्जी के हैं। पार्थ और उनके लोग फ्लैट पर आया करते थे। उन्होंने ही ये पैसे रखे होंगे। अर्पिता ने दावा कि उन्हें पैसे रखे जाने की जानकारी थी। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि कितना धन है। उन्हें कमरे में जाने की इजाजत नहीं थी।"


    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728