Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पीएम मोदी आज आ रहे हैं बिहार, आने से पहले किया ट्वीट- 12 बजे शाम को पटना में होंगे



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / वशिष्ठ कुमार

    पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना आ रहे हैं। यहां वह विधानसभा भवन के 100 साल पूरे होने पर बने शताब्दी स्तंभ का लोकार्पण करेंगे। यह पहला मौका है जब भारत के प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार विधानसभा परिसर में आएंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट  कर दी है।

    ये भी पढ़े- बिहटा नामांकन अभियान के लिए प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।

    मोदी ने ट्वीट कर लिखा- 'बिहार विधान सभा के शताब्दी समारोह के समापन समारोह के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल 12 जुलाई की शाम पटना में रहूंगा. विधानसभा संग्रहालय की आधारशिला भी रखीं जाएगी।

    ये भी पढ़े-दिल्ली-केंद्र मामले की सुनवाई करेगी संविधान पीठ, अधिकारियों पर पूर्ण नियंत्रण से जुड़ा है विवाद

    40 फीट ऊंची है शताब्दी स्तंभ

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा भवन के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाए गए 40 फीट ऊंचे शताब्दी स्मृति स्तंभ का लोकार्पण करेंगे। करीब 40 फीट उंचे शताब्दी स्तंभ में धरातल के उपर 35 फीट तक का निर्माण पत्थरों से हुआ है। जबकि 15 फीट कांस्य की प्रतिकृति है कांस्य की प्रतिकृति बोधिवृक्ष का प्रतीक है, जिसमें 243 (विधानसभा में सदस्यों की संख्या) बड़ी पत्तियां हैं। स्तंभ में कुल आठ कोण हैं। इस स्तंभ में नौ शाखाएं हैं जो प्रमंडल की तथा 38 डालियां हैं जो जिलों की प्रतीक है।


    राष्ट्रपति ने रखी थी आधारशिला

    बिहार विधनसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ का शिलान्यास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। यह स्तंभ विधानसभा भवन के एक सौ साल पूरे होने की निशानी है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728