पीएम मोदी कल आएंगे पटना, इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन
पटना: कल यानी मंगलवार को बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, क्योंकि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पटना आने वाले हैं। करीब शाम पांच बजे उनका पटना आगमन होगा। दरअसल, पटना में शाम को बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह आयोजित होगा, जिसमें वो शिरकत करेंगे। समारोह खत्म होते वे दिल्ली लौट जाएंगे। पटना आने से पहले पीएम मोदी झारखंड के देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं।
क्या आपने 11 जुलाई सोमवार 2022 का अख़बार पढ़ा ? पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
अगर आप पटना में रहते हैं और आप कल शाम कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जान लें कि कल शाम 4 बजे से कई मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन। दरअसल, कल बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। आर ब्लॉक से हार्डिंग रोड पर वाहनों का आना जाना बंद रहेगा। आर ब्लॉक के ऊपर से वीरचंद पटेल पथ होकर बेली रोड जाने की व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़े-मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में बारिश ने हालात बद से बदतर ,सबसे बुरा हाल गुजरात का
साथ ही आपको बता दें कि कल पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पटना जू और इको पार्क भी बंद रहेगा। साथ ही राजधानी वाटिका भी बंद रहेगी। एयरपोर्ट जाने के लिए डुमरा TOP की तरफ से जाना होगा। पटना एयरपोर्ट से विधानासभा तक 70 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद