Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    संपत्ति नहीं छिपा पाएंगे आईएएस अफसर, नीतीश के बाद अब केंद्र सरकार भी सख्त



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / वशिष्ठ कुमार

    पटना: बिहार समेत देश के सभी आईएएस अधिकारीयों के पास कितनी संपत्ति है और वह कहां से मिली है, ये जानकारी उन्हें सार्वजनिक रूप से अपडेट करनी होगी। उन्हें अपनी संपत्ति का बकाया या किसी साल का छूटा ब्योरा भरकर जमा करने का निर्देश दिया गया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को कहा है कि अगर उनके राज्य में किसी भी अफसर की ऐसी कोई रिपोर्ट बची या छूटी हुई है, तो इसे तय समय में भरवाकर अनिवार्य रूप से जमा करवा दें।

    ये भी पढ़े-पीएम मोदी कल आएंगे पटना, इन रूटों पर नहीं चलेंगे वाहन

    बिहार के भी सभी आईएएस अधिकारी अब अपनी संपत्ति का बकाया भरकर जमा करेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी आईएएस अधिकारियों को निर्देश दिया है। इस सिलसिले में केंद्रीय कार्मिक विभाग ने बिहार सरकार को लेटर लिखा है। इसके मद्देनजर राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। 

    क्या आपने 11 जुलाई सोमवार 2022 का अख़बार पढ़ा ? पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

    केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए लेटर में ये निर्देश दिया गया है कि 1 जनवरी 2011 से लेकर अब तक अगर किसी आईएएस अधिकारी की संपत्ति का ब्योरा (आईपीआर- अचल संपत्ति रिपोर्ट) नहीं जमा किया है या इसमें किसी तरह की कोई कमी है, तो इसे तुरंत अपडेट कर दें। आपको बता दें कि इसे ऑनलाइन ही विभाग के वेबसाइट पर जमा करना है और इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित किया गया है। इसे भरने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2022 होगी।  

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728