Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के सीतामढ़ी में निकली प्रभात-फेरी



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खान 

    सीतामढ़ी: सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए गांधी विचार मंच सीतामढ़ी के तत्वावधान में मंगलवार जागरूकता हेतु प्रभात-फेरी का आयोजन किया गया। गांधी चौक से मेहसौल चौक तक आयोजित इस रैली के दौरान दुकानदारों, उपभोक्ताओं और राहगीरों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और सरकार द्वारा लगाए गए पाबंदी के बारे में जानकारी दी गई। प्रभात-फेरी का नेतृत्व उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विनय कुमार ने किया। 


    ये भी पढ़े-बिग ब्रेकिंग :- पटना में पूर्व ज़िला परिषद की गोली मारकर हत्या

    इस अवसर पर डीडीसी विनय कुमार ने कहा कि प्रकृति एवं मानव स्वास्थ्य के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक हानिकारक है। इस पर सरकार ने पाबंदी लगा दिया है और यह एक दण्डनीय अपराध भी है। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 


    डीसीएलआर पुपरी एवं गांधीवादी ललित कुमार ने कहा कि प्रभात-फेरी का उद्देश्य उपभोक्ताओं और आमजन को गांधीवादी तरीके से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए तैयार करना है। 

    ये भी पढ़े-बिहटा प्रखंड संसाधन केंद्र में विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए शिविर का आयोजन किया गया.

    जागरूकता रैली सह प्रभात-फेरी का आगाज गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ किया गया। रैली में गांधी विचार मंच की अध्यक्ष ऊषा शर्मा, सचिव प्रमोद कुमार नील, कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य राम इकबाल साह, रकटू प्रसाद, संघर्ष समिति के अध्यक्ष शम्स शाहनवाज, पूर्व आयुक्त निर्मल व्याहुत, अमरेंद्र गुप्ता, मुश्ताक सरवर, अजय कुमार, तौकीर अनवर, सियाराम प्रसाद, रंजीत कुमार, अचल देव, अरुण कुमार वर्मा, दिनेश सिंह, नरेंद्र कुमार, मो. मुख्तार, सचिन कुमार, हसनैन आलम सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728