Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में बारिश ने हालात बद से बदतर ,सबसे बुरा हाल गुजरात का


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / विवेक श्रीवास्तव 

    नई दिल्ली: देश में अब मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. हालांकि मॉनसून का प्रभाव महाराष्ट्र और गुजरात समेत दक्षिण के राज्यों में अधिक देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में बारिश ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं. सबसे बुरा हाल तो गुजरात का है. यहां कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. वलसाड, नवसारी, तापी समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है. 

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में टला बहुत बड़ा ट्रेन हादसा ट्रेन की पटरी में आई दरार


    गुजरात के ही खेड़ा जिले के नडियाद के कुछ इलाकों में बाढ़ से विकट स्थिति पैदा हो गई है. इसके साथ ही अहमदाबाद, पालड़ी, बोदकदेव, उस्मानपुरा और जोधपुर में भी वाटर लॉगिंग की समस्या बनी हुई है. अकेले अहमदाबाद की ही बात करें तो पिछले तीन दिनों में यहां सीजन की 30 प्रतिशत बारिश रिकॉर्ड की गई है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि सरकार की ओर से निचले इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही अहमदाबाद नगर निगम ने आज यानी सोमवार को शहर में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है. वहीं, छोटा उदयपुर में रविवार को हुई तेज बारिश में एक पुल का एक हिस्सा ढह गया है.


    ये भी पढ़े-अमरनाथ गुफा को लेकर हवाई सर्वेक्षण के निर्देश, लापता लोगों की तलाश जारी




    मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि भारी बारिश और बाढ़ के बीच राहत व बचाव अभियान जारी है. जिसके चलते अब तक 1500 से ज्यादा लोगों को सुरिक्षत स्थानों पर ले जाने का काम किया गया है. नदियां उफान पर हैं. कावेरी और अंबिका नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं.  

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728