Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गुरुपूर्णिमा पर बाला साहेब ठाकरे के शिष्यों में बवाल

      


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / अनिल पाटिल 

    मुंबई : गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरु के प्रति आस्था और उनके प्रति समर्पण को दर्शाने का अवसर होता है। इस बीच शिवसेना में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बालासाहेब ठाकरे के शिष्यों में आपसी कलह देखने को मिल रही है। कोई निष्ठा पर सवाल उठा रहा है तो किसी का कहना है कि वह ही बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे ले जा रहा है।

    ये भी पढ़े-उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

     महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आज सुबह ही बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने मराठी में लिखा था, 'बालासाहेब के विचारों से कोई धोखा नहीं। यह बुझने वाली अंगार नहीं, हिंदुत्व के सिवाय कोई विचार नहीं। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।'

    ये भी पढ़े-भारतीय सेना ने सीमापार से हो रहे है आतंकियों घुसपैठ को किया नाकाम

    वो ही गुरु और गुरूर भी वो ही...संजय राउत ने गुरुपूर्णिमा पर किया ट्वीट

    उनके इस ट्वीट पर चर्चा शुरू हो गई थी कि उन्होंने हिंदुत्व के विचार की बात कर उद्धव ठाकरे पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा है। वह अकसर उद्धव ठाकरे और उनके समर्थकों पर हिंदुत्व की विचारधारा से भटकने का आरोप लगाते रहे हैं। एकनाथ शिंदे के इस ट्वीट पर संजय राउत ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया। 

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

    उन्होंने कहा, 'कुछ लोग शिवसेना छोड़कर कहते हैं कि बालासाहेब ठाकरे हमारे गुरु हैं।' मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर बालासाहेब आज जिंदा होते तो ऐसे लोगों को अपने ही अंदाज में जवाब देते। बालासाहेब ठाकरे हम सभी के गुरु थे। बालासाहेब उन सभी के गुरु थे जो शिवसेना, महाराष्ट्र और देश के प्रति वफादार हैं। संजय राउत ने यह भी कहा है कि उनके साथ निष्ठा से रहना ही असली गुरुदक्षिणा है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728