सीतामढ़ी ,परिहार के बीईओ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से सामने आ रही है. जहा विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर बीईओ को 50हजार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है बीईओ से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़े-लोकसभा में कांग्रेस के चार सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित, जानिए क्या है मामला
मामला सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना इलाके का है.परिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय शिक्षक अरुण कुमार की पोस्टिंग को लेकर 50 हजार घुस की मांग कर रहे थे जिसकी शिकायत उनके द्वारा निगरानी में गई थी निगरानी की तीन ने जांच में इसको सत्य पाया उसके बाद आज विजिलेंस की तीन ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोरी प्रसाद राय को उनके ऑफिस से घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है .
यह भी पढ़े-सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेस में दुर्घटना, 8 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
डीएसपी विजिलेंस के डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया की BEO चांदी राजवाड़ा विद्यालय में पोस्टिंग के एवज में घूस मांग रहे थे सीतामढ़ी आईबी में विजिलेंस टीम ने मीडिया से रूबरू होकर पूरे मामले की जानकारी दी है बीईओ की गिरफ्तारी से पूरे जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है ।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद