Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी:विवाहिता बेटी की हत्या में संलिप्त आरोपित केस में सुलह नहीं करने पर एकलौते पुत्र की हत्या करने की दे रहे है धमकी



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खान 
     

    सीतामढ़ी: विवाहिता बेटी की हत्या में संलिप्त आरोपित केस में सुलह करने का दबाव बना रहे है। सुलह नहीं करने पर एकलौते पुत्र की हत्या करने की धमकी दे रहे है। पुनौरा थाना ने अब तक अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया है। और न हीं साक्षीगण का बयान ले रही है। पूरा परिवार भय व दहशत के साये में जी रहा है।

    ये भी पढ़े-छिंदवाड़ा के दमुआ मे भू माफियाओं के हौसले बुलंद

     रीगा थाना अंतर्गत भोरहा गांव निवासी जय नारायण महतो की पत्नी गीता देवी ने एसपी हर किशोर राय को आवेदन देकर उक्त बातें कही है। श्रीमती गीता ने बताया कि श्रीमती गीता ने अपनी पुत्री काजल कुमारी की शादी हिंदु रीति रिवाज से गत 27 जनवरी 2019 को डुमरा थाना अंतर्गत बेरबास गांव निवासी महेंद्र महतो के पुत्र पंकज कुमार के साथ की थी। 16 अप्रैल 2019 को पुनौरा थाना अंतर्गत राघोपुर बखरी निवासी मुकुल राय के पुत्र अनमोल राय ने काजल को बहला-फुसला कर गहना, जेवर व 75 हजार रूपया के साथ अपहरण कर लिया। 

    ये भी पढ़े-बिहटा पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को गांव आल्हानपुरा से गिरफ्तार किया है.

    घटना को लेकर काजल के पिता जयनारायण महतो द्वारा रीगा थाना कांड संख्या 116/19 दर्ज कराया गया। जिसमें काजल ने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से अनमोल राय के साथ शादी कर ली है। इसके बाद काजल व अनमोल पति-पत्नी के तरह एक-दूसरे के साथ रहने लगे। इसी बीच अनमोल के पिता, मां व संबंधी काजल को दहेज में पांच लाख रुपया मां-बाप से मांग कर लाने का दबाव देने लगे। इंकार करने पर मारपीट करने लगे। 


    बाद में 15 जून 22 को सूचना मिली की अनमोल राय, मुकुल राय, राजेश राय, फुलो देवी, गौड़ी राय, राजाबाबु कुमार व सूरज राय ने साजिश के तहत काजल की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से लाश का जला दिया है, जब काजल के परिवार वाले राघोपुर बखरी गांव पहुंचे तो ससुराल वालों ने कहा कि तुम्हारी बेटी मर गयी है। गाली-गलौज कर भगा दिया।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728