Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्याकांड में 26/11 का कनेक्शन

     




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / उदयपुर संवाददाता 

    उदयपुर: में कन्हैयालाल के हत्याकांड में 26/11 का कनेक्शन जुड़ता जा रहा है। रियाज की गाड़ी से शुरू हुआ यह कनेक्शन अब गौस मोहम्मद की स्कूटी तक पहुंचा है। शुक्रवार को कन्हैयालाल की शॉप से 500 मीटर दूर एक स्कूटी मिली। नंबर था RJ 27 BS 1226। NIA को इसकी जानकारी मिली तो टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इन नंबर की पड़ताल की तो सामने आया कि यह स्कूटी रियाज के साथी गौस मोहम्मद की है।

    क्या आपने 2 जुलाई 2022 का अख़बार पढ़ा क्यानहीं ? तो पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक


    कन्हैयालाल की हत्या के बाद यह स्कूटी एक चिकन शॉप के बाहर पड़ी थी। 4 दिन से जहां यह स्कूटी थी, वहां से कन्हैयालाल की दुकान लगभग 500 मीटर दूर है। इसकी जानकारी मिलते ही NIA की टीम मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी करवाई। लोगों ने बताया कि पिछले चार दिन से यह स्कूटी यहां खड़ी है। कोई लेने वाला भी नहीं आया। मीट शॉप मोहसिन की बताई जा रही है।


    नंबरों की जांच में हुआ खुलासा, 2013 में ली थी स्कूटी

    दोनों हत्यारों की गाड़ियों का नम्बर मिलता जुलता है। इस स्कूटी का भी नम्बर 26/11 से जुड़ा हुआ है। गौस मोहम्मद की स्कूटी का नम्बर 1226 है। जबकि रियाज की बाइक का नम्बर 2611 था। खास बात ये है कि गौस मोहम्मद की स्कूटी का रजिस्ट्रेशन भी मई 2013 में हुआ है। रियाज की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी मार्च 2013 में ही हुआ था।

    बिहटा थाना के दारोगा हुए सेवानिवृत्त,भावुक मन से थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मियों ने दिया विदाई।

    मीट शॉप पर बैठकर की रैकी

    मामले में NIA और पुलिस को इस क्षेत्र में मौजूद एक मीट शॉप पर भी संदेह है। NIA ने इस शॉप की वीडियोग्राफी कराई है। अंदेशा है कि इसी दुकान के आसपास दोनों हत्यारे कन्हैयालाल की रेकी करते थे। साथ ही कन्हैयालाल के आने-जाने की जानकारी रखते थे। इसी दुकान पर हत्यारों ने कन्हैयालाल की हत्या की प्लानिंग को भी अंजाम दिया था, ऐसी आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि एजेंसियां फिलहाल जांच कर रही है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728