मुजफ्फरपुर रजिस्ट्री कार्यालय के पास बदमाशों ने पिस्टल के बल पर साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए.
मुजफ्फरपुर:- जिले में पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े रजिस्ट्री ऑफिस में एक महिला से साढ़े नौ लाख रुपया लूट लिए।घटना में तीन लुटेरे शामिल थे।पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया गया।महिला के हाथ से रुपये से भरा थैला छीनने के बाद अपराधी मोतीझील की तरफ भाग निकले।
ये भी पढ़े-बिहटा प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी ने नए अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया शुभारंभ।
वही एक लुटेरा को जब होमगार्ड के जवान ने पकड़ने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर भाग निकला।घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता से पूछ ताछ की।महिला ने बताया की घटना में मोहम्मद नसीम, राजन गुप्ता और मोहम्मद आमिर शामिल है।पीड़िता के बयान पर तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद