Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आज के दिन इन राशी वालो को सावधान रहने की जरूरत है, पढ़िए शनिवार 30 जुलाई का राशिफल



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खान 


    आज का राशिफल, 30 जुलाई 2022 पढ़ें, अपना राशिफल और We News 24 हिंदी के साथ जानें कैसा रहेगा आज आपका भाग्य

    मेष राशिफल 

    आज संभलकर कदम रखने की जरूरत है. आसपास रहने वाले लोगों से विवाद हो सकता है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप चिंता का अनुभव करेंगे. अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बौद्धिक चर्चा से आनंद तो प्राप्त हो सकता है, परंतु आज ऐसी चर्चा से दूर ही रहें. आज यात्रा को टालें.

    यह भी पढ़े-क्या आपने 30 जुलाई शनिवार 2022 का अख़बार नहीं पढ़ पाए ? पढ़े वी न्यूज 24 राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

    वृष राशिफल 

    भावनाओं के बंधन में बंध जाने का अनुभव आपको होगा. आपके काम दिन में पूरे हो जाएंगे. भाई-बहनों से लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे. आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. दोपहर के बाद की स्थिति विपरीत होने की आशंका बनी रहेगी, धन का खर्च अधिक होगा. किसी काम के पूरा नहीं होने से अपयश मिलेगा.

    यह भी पढ़े-सनसनीखेज सच्ची कहानी- चंद्रकांत झा खूंखार हत्यारा जो अपने गांव में 44 हत्याएं कीं दिल्ली में भी इन्सान काट कर शवों को रखा तिहाड़ जेल के बाहर

    मिथुन राशिफल 

    आज आप किसी बात को लेकर नेगेटिव विचार मन में ना रखें. असंतोष की भावना रह सकती है. पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा. शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे. पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा. दोपहर के बाद आपका प्रसन्न रहेगा. फिर भी नए काम की शुरुआत आज ना करें. विरोधियों पर आप विजयी बनेंगे. दोस्तों के साथ भेंट करने से मन में आनंदित होगा. आज का प्रवास भी आनंददायी रहेगा.


    कर्क राशिफल 

    आज का आपका दिन खुशी और आनंद के साथ गुजरेगा. आप कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे. आपकी कोई चिंता दूर हो सकती है. स्नेहीजन और मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी. हालांकि आप वाणी पर संयम रखें. शाम में किसी तरह के नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैँ. गुस्से पर संयम रखें.


    सिंह राशिफल

    आज वाणी में संयम रखें. स्नेहीजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा. किसी कन्फ्यूजन में दिन गुजरेगा. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी. किसी तरह का आर्थिक लाभ भी हो सकता है.


    कन्या राशिफल 

    आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने होने की संभावना है. व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होगा. साथी कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. दोस्तों के लिए धन खर्च कर सकते हैं. प्रवास या पर्यटन भी होगा. दोपहर के बाद आपका मन उलझन में रहेगा. संबंधियों के साथ भेदभाव के प्रसंग भी उपस्थित हो सकते हैं. क्रोध में किसी के साथ विवाद की आशंका बनी रहेगी. स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा.


    तुला राशिफल 

    आज का दिन आप के लिए एकदम शुभ है. धार्मिक काम में मन लगेगा और देव-दर्शन का लाभ मिलेंगे. विविध क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. पदोन्नति के योग हैं और कई दिनों से अधूरी मन की मुराद भी पूरी हो सकती है. प्रियपात्र और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. पर्यटन का आयोजन हो सकता है. शादी योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता पक्का हो सकता है.


    वृश्चिक राशिफल 

    आज का दिन आपके लिए शुभ है. नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा हो सकेगा. व्यापार में लाभ मिल सकता है. पार्टनरशिप के काम सफल रहेंगे. पिता से भी आर्थिक लाभ की संभावना दिख रही है. आज किसी प्रियपात्र और मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.


    धनु राशिफल 

    किसी भी नए काम की शुरुआत आज न करें. किसी बात को लेकर मन में ग्लानि का भाव रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. परिजनों के साथ वाद-विवाद न करें. दोपहर के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार की संभावना है. पारिवारिक कठिनाइयां भी कम होंगी. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है. ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे.



    मकर राशिफल 

    आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में गुजरने वाला है. मनोरंजक एक्टिविटी में आपका मन लगेगा. भागीदारी से लाभ होगा. सुखद यात्रा का संयोग बनेगा. व्यापार में भी आपको लाभ होगा, परंतु दोपहर के आपका मन किसी महत्वपूर्ण काम में नहीं लगेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो जाएंगे. परिवार में विवाद हो सकता है.


    कुंभ राशिफल 

    आज का दिन पूरी तरह से शुभ फलदायी है. व्यापार करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ बने रहेंगे. दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा. घर में भी खुशी का वातावरण रहेगा.


    मीन राशिफल 

    किसी बात की अशांति रहेगी. किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा. शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं होगा. दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा. काम में यश कीर्ति मिलेगी. परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजारेंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. 


    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728