Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली के छतरपुर इलाके के भाटी माइंस के पास एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधी गिरफ्तार


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / अमित मेहलावत 

    नई दिल्ली : दिल्ली के छतरपुर इलाके के भाटी माइंस के पास एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधी  गिरफ्तार दिल्ली एनसीआर समेत पांच राज्यों में एटीएम मशीन से पैसे लूटने वाले मेवात के गिरोह के दो सदस्यों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दबोचा है। दोनों की पहचान नूंह निवासी आबिद हुसैन और पलवल निवासी शकील के रूप में की गई है।  पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 7:50 दिल्ली के छतरपुर इलाके में भाटी माइंस के पास एक मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस ने अपने सूत्रों से पुख्ता जानकारी इकट्ठा करवाई।

    यह भी पढ़े- दिल्ली में शराब पर मिलती रहेगी छूट


    इंस्पेक्टर शिवकुमार को सूचना मिली कि आबिद और शकील 7:30 से 8:30 के बीच अपने परिचित से मिलने के लिए ग्लैमर बाइक से भाटी माइंस आने वाले हैं। इसपर पुलिस ने पूरी योजना बनाई और उक्त स्थान पर पहुंचने पर दोनों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख दोनों ने रुकने के बजाय बाइक की स्पीड बढ़ा दी और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने योजना के अनुसार दोनों को घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख दोनों ने पिस्तौल तान ली। शकील ने दो गोलियां चलाईं लेकिन आबिद पिस्तौल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण गोली नहीं चला पाया। 

    यह भी पढ़े-प्रदर्शनकारियों ने एक हफ्ते में दूसरी बार इराकी संसद पर कब्जा किया, हिंसा में 125 घायल

    पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए दो राउंड फायरिंग की जिसमें शकील के दाएं पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। शकील के पास से तीन कारतूस के साथ एक .32 बोर की सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की गई है। वहीं आबिद के पास से सिंगल शॉट पिस्तौल और तीन कारतूस मिले हैं। मुठभेड़ स्थल से पुलिस को चार खोखे भी मिले हैं। पुलिस ने ग्लैमर बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।

    पढ़े- सच्ची कहानी -चंद्रकांत झा खूंखार हत्यारा जो अपने गांव में 44 हत्याएं कीं दिल्ली में भी इन्सान काट कर शवों को रखा तिहाड़ जेल के बाहर

    इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 186/353/307 व 25 और आर्म्स एक्ट की धारा 27/54/59 के तहत मामला दर्ज किया है।  

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728