Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली समेत इन राज्यों में बदल रहा मौसम का मिजाज , बारिश होने के आसार


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  /आरती गुप्ता


     नई दिल्ली : देश के सभी राज्यों में मॉनसून सक्रिय हो चुका है. पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी राज्यों तक बारिश का सिलसिला जारी है. गुजरात और महाराष्ट्र जैसे दक्षिणी राज्यों में तो मॉनसून अपना डरावना रूप दिखा रहा है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. यहां चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. सड़कें पानी से लबालब हैं, जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है. वहीं, राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में अभी बारिश की कमी देखी जा रही है. हालांकि पिछले ​दो दिनों से लोगों को दिल्ली में गर्मी से छुटकारा जरूर मिला है.

    ये भी पढ़े-हिंदू संगठन ने निचिरेन शोशू को दी चेतावनी, कहा बंद करो यह धर्मांतरण का गंदा खेल।देखे वीडियो

    दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों ने चिपचिपी गर्मी में राहत की सांस ली है. वहीं, मौसम विभाग ने आज यानी 10 जुलाई को लेकर बड़ी घोषणा की है. आईएमडी के अनुसार दक्षिण पश्चिम राजस्थान और दक्षिण पाकिस्तान के हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के भीतर दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जबकि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में तेज या मध्यम बारिश देखी जा सकती है. 


    इसके साथ ही मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. जबकि दक्षिण के राज्यों जैसे गुजरात, कोंकण और गोवा, डाक कर्नाटक, विदर्भ के कुछ हिस्सों तेज बारिश का पूर्वानुमान है.

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728