सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा मठ के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी:- जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा मठ के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि परोहा मठ के पास मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए जबकि बाइक पर सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल है। ऑटो रिक्शा सोनबरसा की ओर से डुमरा आ रहा था। बताया जा रहा है ऑटो में सवार सभी लोग घोंघा पकड़ने के लिए निकले थे।
ये भी पढ़े:- सीतामढ़ी शहर मे 14 साल पहले ओभरब्रीज निर्माण कार्य की शुरुआत की गयी थी
घटना की सूचना पर पहुंची डुमरा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद