Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पटना के मनेर में बड़ा हादसा, बालू लोडिंग नाव गंगा में डूबी, 15 लोग हुए लापता

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / राहुल कुमार


    पटना: पटना जिले अंतर्गत मनेर प्रखंड के हल्दी छपरा संगम घाट पर अवैध बालू लोडिंग कर पहलेजा घाट जा रही एक नाव अचानक गोता खाकर गंगा में डूब गयी. नाव पर 15 लोग सवार थे. इस दौरान सभी लोग गंगा नदी में डूब कर लापता हो गए हैं. किसी भी नाविक कब तक अता पता नहीं चल सका है, वहीं नाव वैशाली जिले के गोविंदपुर की बताई जा रही है.मनेर के सुअर मरवा दियारा पर अवैध बालू खनन करने के बाद नाव बालू बिक्री के लिए पहलेजा जा रही थी.

    ये भी पढ़े:- NDRF की टीम सुबह पांच बजे से पतरातू डैम में चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन, दो और शव बरामद

     इसी भी तेज हवा होने के कारण गंगा नदी में बालू लदी नाव नाविकों के साथ पलट कर डूब गई. इधर, सूचना के बावजूद प्रशासन मामले को क्षेत्र से बाहर बता रही है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनेर और सारण के बीच गंगा नदी में अहले सुबह दो नावें आपस में टकराने के बाद डूब गईं. इस हादसे के वक्‍त काफी तेज हवाएं चल रही थीं. तेज हवाओं के कारण गंगा की लहरें और अध‍िक विकराल हो गई थीं. दोनों नावों पर करीब दो दर्जन मजदूर एवं नाविक सवार थे. इनमें से लगभग 15 लोगों के निकलने की बात बतायी जा रही है.एक नाव लालगंज के खंदा चक की बताई जा रही है, 

    ये भी पढ़े:- एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आया किसान का एक करोड़ का घर, हटाने को किया ऐसा जुगाड़ कि...

    जबकि दूसरी नाव के बारे में पता नहीं चल रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि नदी में डूब रही नाव पर सवार लोगों को तैर कर दूसरी नाव के सहारे निकलते भी देखा गया है. मनेर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन का कहना है कि संगम के समीप एक नाव डूबी है, जो कि हमारे क्षेत्र में नहीं आता है. उन्‍होंने कहा कि अब तक किसी के हताहत की सूचना नहीं है.बताया जा रहा है कि दोनों नावों पर ओवरलोड बालू लदा हुआ था. आपको यह भी बता दें कि एनजीटी के आदेश पर फिलहाल बिहार में बालू खनन का काम पूरी तरह बंद है. बावजूद, गंगा और सोन के दियारा में भोजपुर, सारण और पटना जिले के बालू तस्‍कर बड़ी नावों के जरिए इसी तरह बालू निकालने में लगे रहते हैं.यहां सैकड़ों नावों के जरिए हर दिन यह धंधा चलता है, लेकिन प्रशासन की टीम कभी-कभार कार्रवाई करती है. पिछले दिनों ऐसी ही एक नाव पर सिलेंडर ब्‍लास्‍ट में कई मजदूर जिंदा जल गये थे. तब भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई बालू तस्‍करों पर नहीं की गयी.

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728