अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा समस्याओं को दूर करने के लिए लगाया शिविर।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दानापुर के बिहटा इकाई द्वारा जी जे कॉलेज, रामबाग बिहटा में छात्रों को नामांकन में हो रही समस्याओं को दूर करने हेतु सहायता शिविर लगाया गया। इस शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओ को नामांकन संबंधित समस्याओं को दूर करने फॉर्म भरने एवं अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही उनकी सहायता हेतु पेन,गोंद ,पेपर भी उपलब्ध कराया गया है इकाई के प्रदेश कार्यकरणी पवन कुमार ने बताया कि ABVP साल के 365 दिन छात्र की समस्याओं के निवारण हेतु प्रयासरत रहता है .
यह भी पढ़े-ब्राइट कैरियर सेमिनरी हाई स्कूल और हेलो किड्स के बच्चो के द्वारा निकाला गया पैदल तिरंगा यात्रा।
इसी क्रम में आज इस शिविर का आयोजन किया गया है यह शिविर जब तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी तब तक रहेगी। साथ ही सभी छात्रों को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अभाविप से जुड़ राष्ट्रभाव एवं छात्रहित में अपना योगदान दे।जिसमे अभाविप के जिसमे प्रदेश कार्यकरणी पवन कुमार ,नगर सह मंत्री मिलन कुमार, छोटू कुमार ,बिटू कुमार कॉलेज सह मंत्री आदित्य कुमार,राजा कुमार ,कॉलेज कार्यकरणी करीना कुमारी दीप शिखा,अवनी कुमारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद