बिहटा पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को किया गिरफ्तार ,भेजा गया जेल।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा- पुलिस ने थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान सिकंदरपुर गांव निवासी केशवनाथ का पुत्र अविनाश उर्फ कालीचरण एवं शशिभूषण सिंह का पुत्र मोनू उर्फ मधुसूदन कुमार के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े--अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा समस्याओं को दूर करने के लिए लगाया शिविर।
थानाअध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसकी जांच के क्रम में शराब की पुष्टि के बाद मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद