Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    शादी का दबाव बनाने पर हुई थी युवती की हत्या, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / रईस अहमद

    देवरिया: लार थाना पुलिस ने 31 जुलाई को डुमरी बंधे पर बलिया के उभांव थानाक्षेत्र के बेहड़ा तेतरा गांव निवासी युवती का शव मिलने के मामले में प्रेमी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शादी का दबाव बनाने पर तीनों ने मिलकर युवती की हत्या की थी। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बेहड़ा तेतरा गांव की नीलम का शव 31 जुलाई की सुबह बरामद किया था। 


    हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो तीन लोगों का नाम सामने आया। पुलिस ने तीनों आरोपितों शैलेंद्र, उसकी पत्नी शोभा देवी निवासी तेनुआ (सिकंदर-बलिया) व अनिल गुप्ता निवासी जमसड़ा, लार (देवरिया) को शुक्रवार को लार थानाक्षेत्र के सुतावर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। तीनों एक ही बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, नीलम और शैलेंद्र के बीच प्रेम चल रहा था। शैलेंद्र व नीलम आर्केस्ट्रा में काम करते थे। इसी दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए।


     शैलेंद्र कुछ दिन पूर्व नीलम को घर लाया था। घर आने के बाद नीलम ने उससे शादी करने को कहा। उधर, शैलेंद्र की पत्नी शोभा का अनिल गुप्ता से प्रेम चल रहा था। नीलम जब अधिक दबाव बनाने लगी तो शैलेंद्र ने उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश के तहत पत्नी शोभा को उकसाया। शोभा ने मदद के लिए अनिल को बुला लिया। 30 जुलाई को किसी बहाने अनिल बाइक से नीलम व शोभा को डुमरी बंधे पर ले गया। वहां दोनों ने गमछा से गला कसकर नीलम की हत्या कर दी।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


     प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त गमछा व बाइक बरामद कर ली गई है।



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728