औराई थाना क्षेत्र में भीषण आगजनी आधा दर्जन घर जलकर हुई राख आगजनी की घटना में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची की झुलस कर मौत।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: जिले के औराई थाना क्षेत्र के बागमती परियोजना बांध के अंदर भरथुआ गांव के बकुलाहा टोला के समीप अचानक देर रात लगी आग से 5 परिवारों के आशियाने हुये जलकर राख । घटना देर रात्रि की है जब खाना बनाने के दौरान उठी चिंगारी से आग लग गई। और देखते देखते 5 परिवारों के आशियाना जलकर खाक हो गए। आगजनी में एक 10 वर्षीय बच्ची के भी जलकर मौत की खबर है । मृतका की पहचान पीड़ित विमल शाह की 10 वर्षीय पुत्री रुकमणी कुमारी के रूप में हुई है। बागमती बांध के अंदर चौर एवं नदी का तट नजदीक होने के कारण हवा के झोंके में आग पर स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।
ये भी पढ़े:- CAATSA पर भारत के लिए झुका अमेरिका तो खुश हुआ रूस, कहा- पता चली कमजोरी
बांध के अंदर यातायात के साधन नहीं रहने के कारण भी लोग जल्दी नहीं पहुंच पाए।विमल शाह के घर से उठी आग ने देखते ही देखते विनोद शाह , जतन शाह , विक्रम शाह , विजय शाह और राजकुमार शाह के घर को जलाकर राख कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अगलगी में तकरीबन 5 लाख से अधिक संपत्ति के नुकसान का आकलन बताया गया है। वही मौके पर पहुंचे औराई अंचला अधिकारी रामानंद सागर और थाना अध्यक्ष दिलीप प्रसाद सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद