मुजफ्फरपुर जिले में दहेज की बलि चढ़ी फिर एक बिटिया, दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को हत्या कर शव को दफनाया।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बगाही गाँव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक बार फिर दहेजलोभी परिवार ने एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया है जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बगाही गाँव की है जहाँ सकरा थाना क्षेत्र के बगाही निवासी लालदेव राम ने अपने पुत्र राम कुमार राम की शादी सकरा थाना क्षेत्र के हर लोचनपुर पंचायत के मुंशी राम के पुत्री अमृता कुमारी की से 02 महीने पूर्व की थी। दहेज में बाकी 10 हजार नहीं मिलने से लड़के के परिजन नाराज चल रहे थे।
ये भी पढ़े:- नेपाल में चीन के छोड़े दो बिजली परियोजनाओं को विकसित करेगा भारत
इसी कारण देर रात मृत महिला के पति और उसके परिजनों ने मिलकर नवविवाहित महिला की हत्या कर शव को आनन-फानन में जला दिया । जब मामले की भनक लड़की के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने लड़की के ससुराल में जाकर हंगामा शुरू कर दिया । वही लड़की के परिजन के पहुंचने के बाद लड़के का परिजन घर छोड़कर फरार हो गया है। वही खबर की सूचना मिलते ही सकरा थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अबू सैफी मुर्तुजा ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर अधजले शव को बरामद कर लिया है वही उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद