सीतामढ़ी में शहर के युवाओं द्वारा शुरू की गई रोटी बैंक को सौ दिनों से अधिक हो चुका है।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: में शहर के युवाओं द्वारा शुरू की गई रोटी बैंक को सौ दिनों से अधिक हो चुका है। अब तक हजारों फ़ूड पैकेट बांटा जा चुका है। प्रतिदिन रात को खाने के लिए जरूरतमंद साढ़े नौ बजने का इंतजार करते रहते है।रोटी बैंक के सदस्य मयंक सुन्दरका ने बताया कि शुरुआत में 40 से 50 फ़ूड पैकेट का वितरण किया जाता था। अब 100 पैकेट का वितरण होता है। रोटी बैंक को सौ दिन से अधिक हो चुके है। लोगों से सहयोग भी मिल रहा है।
ये भी पढ़े:- अंतर जिला गिरोह के तीन सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार आधा दर्जन मामले का रहा आरोपी
डुमरा के रहने वाले एक दंत चिकित्सक रौनक मंजीत में अपने जन्मदिन पर एक रात का खाना अपनी ओर से बंटवाया। उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छी शुरुआत है। उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने रोटी बैंक के सदस्यों को इस कार्य के शाबाशी दी है। इसी उपलक्ष में स्वर्गीय रामबाबू जी के पुण्य तिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र ओं द्वारा राजू कुमार मंटू कुमार सोनू कुमार रोटी बैंक के द्वारा गरीब असहाय लोगों को भोजन का वितरण किया


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद