सीतामढ़ी जिले में एक नवविवाहिता की हत्या
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी:- जिले में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लोहदी गांव की है. मृतक महिला की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के गोविंद फंदह गांव निवासी राम सकल सिंह की पुत्री मधु कुमारी के रूप में हुई है। मधु की शादी 3 महीने पहले डुमरा थाना क्षेत्र के लोहदी गांव निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र राहुल कुमार से हुई थी।
ये भी पढ़े:- प्रारम्भिक शिक्षक कल्याण संघ की बैठक आयोजित की गयी।
जानकारी के मुताबिक, मधु कुमारी ने शनिवार को दिन में 10 बजे करीब अपने मायके वालों से बात की थी। कुशल क्षेम पूछने पर उसने सब ठीक-ठाक बताया था। मृतक मधु कुमारी की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची डुमरा थाना पुलिस ने आरोपित पति राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद