लोगों को आँखो की रौशनी लौटना हमारा लक्ष्य :अमिताभ मोनू !
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा: अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के द्वारा माँ वन देवी महा धाम नेत्र जांच शिविर का आयोजन बिहटा नगर परिषद के भावी अध्यक्ष कुमार अमिताभ मोनू के द्वारा आज बिहटा के मीरा झा के पास आशीष मेडिकल हॉल के पास किया गया, जिसमे सैकड़ो लोगों ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया, वहा लोगों पे पूछने पे की ये शिविर के माध्यम से जिस तरह से आँखो का इलाज हर माध्यम से बारीकी से हो रहा है उसपे लोगों ने बोला की हमलोगो को पहली बार ये सुविधा आसानी से उपलब्ध हो पा रहा है!जांच के बाद जिनको आँख मे समस्या है और चस्मा चाहिए उनको चस्मा भी उपलब्ध कराया जायेगा!!जिन मरीजों को मोतियाबिंद की बीमारी होगी उन मरीजों को मुफ्त मे बस के द्वारा उनका पटना मे निःशुल्क ऑपरेशन भी किया जायेगा!! वही कुमार अमिताभ मोनू आज समाज मे अपनी पहचान के मोहताज नहीं है, सामाजिक पुरुष के नाम से वो खुद जाने जाते है, उनका कहना है की हमसे पहले भी जितना हो पाया है मदद हमने की है वजह कोई भी हो, और आगे भी यह मदद हमेशा जारी रहेगी!!


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद