सीतामढ़ी नगर निगम में घोटाला : जांच के नाम पर खानापूर्ति, नहीं हुई ठोस कार्रवाई
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
सीतामढ़ी: नगर निगम में टेंडर व कूड़ा उठान और नाली सफाई में हुए घोटाले का वार्ड आयुक्त मनीष कुमार ने बेशक पर्दा उठा दिया लेकिन अधिकारियों ने ‘खेल’ कर उसे दबा दिया । हो सकता है मुकदमा दर्ज होने के बाद ही कही पूरे मामले की सच्चाई सामने आये इसी साल जनवरी में महज दिखावे की जांच हुई। जांच करने की बात कहकर अधिकारी और ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी गई। नगर निगम के अधिकारियों व कई कर्मचारियों ने जांच को सही दिशा में नहीं जाने दिया। इतना ही नहीं जन कल्याण समिति पर गड़बड़ी के आरोप पहले भी लग चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई ।
यह भी पढ़े-सोनबरसा में विधान परिषद उप सभापति डॉ रामचन्द्र पूर्वे का हुआ भव्य स्वागत
नगर निगम ने वर्ष 2019 में जन कल्याण समिति को शहर के वार्ड की सफाई का ठेका दिया था। जिसके बदले हर महीने एक वार्ड का एक लाख छे हजार रुपया के हिसाब से तक़रीबन 30 लाख रुपया नगर निगम के द्वारा जन कल्याण समिति को
दिया जाता है। पैसा तो दिया जाता है लेकिन शहर की सफाई जो है वो नील बट्टा सनाटा है यानि की सीतामढ़ी शहर का हाल बेहाल और अफसर और ठ्केदार की मौज या यु कहे जनता के कैश पर ऐश अब आरोप है पहले से पैसा भी बढ़ा दिया इसके बाद नगर की सफाई ब्रांच, अकाउंट ब्रांच और उच्च अधिकारी इस ओर से आंख बंद कर एजेंसी को भुगतान करते रहे। मामला उठने के बाद जांच के नाम पर इसमें खानापूर्ति कर दी गई। सीएम तक मामले की शिकायत जाने के बाद भी कुछ नहीं हो सका
आपको बताते चले की पुराना वार्ड आयुक्त मनीष कुमार इन्ही सभी गड़बड़ी को लेकर एक मुहीम चल रखा है इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री जनता दरबार से लेकर विजिलेंस तक के दरवाजे खटखटाया पर कुछ हाथ नहीं लगा अधिकारी और जाँच एजेंसी के सांठगांठ से जाँच को दबा कर क्लीन चिट दे दिया गया | जब शहर में सफाई नहीं हो रही है कूड़ा का उठाव सही तरीके से नहीं हो रहा है जन कल्याण समिति को हर महीने 30 लाख रूपये किस बात के दिए जा रहे यस तो एक सवालिया निशान है यही नहीं JCB की खरीदारी से लेकर पम्पिंग सेट डस्टबिन की खरीदारी तक में लाखो करोडो का घोटाला |
भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले मनीष कुमार को हरिजन एक्ट में फ़साने की कोशिश किया गया जान से मारने की धमकी तक दी गयी उसके वावजूद भी मनीष कुमार अपनी लड़ाई जारी रखी है . जनता क गाढ़ी कमाई नगर निगम के अफसर द्वारा दोनों हाथो से लुट रहे है उसको बचाने के लिए वो हाई कोर्ट का रुख कर रहे जिससे सीतामढ़ी के जतना को इन्साफ के साथ-साथ साफ सफाई मिल सके |
#scam_sitamarhi_municipal_corporation_fraud


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद